
Checkout
Don't have an account?Create here
Already have an account?Log in instead!


🙏 समाज हित में एक प्रेरणादायक पहल 🙏
जैन समाज का
विवाह योग्य युवक-युवती परिचय सम्मेलन :
ढंढार, दियावट, हवेली पट्टी एवं आस-पास के समस्त जैन समाज के विवाह योग्य युवक-युवतियों हेतु एक भव्य परिचय सम्मेलन आयोजित करने का प्रस्ताव हैं।
✨ इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य:
🔹 योग्य वर-वधुओं को एक उचित एवं पारदर्शी मंच प्रदान करना।
🔹 माता-पिता पर रिश्ते ढूंढने का बोझ कम करना।
🔹 समाज में आपसी मेल-जोल, एकता एवं सहयोग की भावना बढ़ाना।
📢 आयोजन समिति हेतु सहयोग अपेक्षित हैं।:
इस पुण्य एवं समाजोपयोगी कार्य को सफल बनाने के लिए प्रत्येक गांव से सेवा-भावी कार्यकर्ताओं की आवश्यकता है।
🔸 प्रति गांव से 4 सदस्य — आयु 50 से 60 वर्ष।
🔸 कुल 25 वरिष्ठ मार्गदर्शक सदस्य — आयु 70 से 80 वर्ष।
“कर भला — हो भला”
समाज के उत्थान एवं नई पीढ़ी के उज्ज्वल भविष्य की भावना रखने वाले सभी अनुभवी एवं जागरूक बंधुओं से विनम्र निवेदन है कि इस भगीरथ कार्य में अपना अमूल्य सहयोग प्रदान करें।
📍 महत्वपूर्ण जानकारी:
🗓️ आयोजन — आगामी 6 माह के भीतर होगा।
📌 स्थान एवं तिथि — अगले 20 दिनों में सूचना दी जाएगी।
विशेष निवेदन :🙏
इस ग्रुप का लक्ष्य भारत में बसे ढंढार, दियावट, हवेली पट्टी एवं अपने क्षेत्र के अन्य सभी गांवों के जैन समाज के लोगों का परिचय करवाना हैं। इस लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए, आपसी सहयोग करें, उसमें सबकी भलाई हैं। अन्य कोई समाचार नहीं भेजें, सिर्फ लक्ष्य को सफ़ल करने हेतु सुझाव आमंत्रित हैं। धन्यवाद 🙏
📞 संपर्क सूत्र:
*महावीर कबदी*, *सायला ऐंड विजयवाड़ा*, *9929930333*🙏🙏
-------------------------------
Follow this link to join my WhatsApp community: